उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल की नर्सों के संघ ने अगस्त से अक्टूबर तक के लंबित वेतन को लेकर शनिवार को दो नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कुछ दिन पहले ही अस्पताल के रेजीडेंट और वरिष्ठ डॉक्टरों ने एनडीएमसी द्वारा उनका सितंबर तक का बकाया वेतन अदा किये जाने के बाद अपना प्रदर्शन समाप्त किया था।
नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्ल्यूए) ने शनिवार को एनडीएमसी के मेयर जयप्रकाश को पत्र लिखा और कहा कि अगस्त से अक्टूबर तक के वेतन का भुगतान नहीं होने के मुद्दे पर संघ दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगा। पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हड़ताल लंबी नहीं चलेगी और हमारे मुद्दों का हल निकल जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



