दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर ऑड-ईवन स्कीम को लागु करने का ऐलान किया है। यह 4 नवंबर से लागू होकर 15 नवंबर तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्रीने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि दिवाली के समय के आसपास प्रदूषण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए फिर से ऑड-ईवन स्कीम की जाएगी।
साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए मास्क भी मिलेंगे। सरकार ने कहा कि अक्टूबर से दिल्ली सरकार मास्क भी बांटेगी। इतना ही नहीं, दिल्ली में पर्यावरण मार्शल की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में नवंबर के महीने में ऑड-ईवन को लागू करने से राज्य में प्रदूषण काफी कम हुआ है।

दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां प्रदूषण कम 25 फीसदी कम हुआ है, सरकार की कोशिश है कि इसे और भी कम किया जाए।दिल्ली में 4 नवंबर को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी और 5 को ईवन नंबर की। साथ ही प्रदूषण पर शिकायतों के लिए वार रूम की व्यवस्था की जाएगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सर्दियों के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रदूषण से निपटने के लिए सात सूत्री कार्य योजना का उल्लेख किया।
इसके तहत लोगों को मास्क बांटे जाएंगे, सड़कों की सफाई मशीनों की मदद से होगी, पेड़ लगाए जाएंगे और शहर में प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 12 जगहों के लिए विशेष योजना भी इसमें शामिल है। इस योजना के तहत एक दिन ऐसे वाहन चलेंगे जिनकी नम्बर प्लेट के नम्बरों की आखिरी संख्या ईवन होगी। अगले दिन वह वाहन चलेंगे जिनकी नम्बर प्लेट के नम्बरों की आखिरी संख्या ऑड होगी।


Download Android App
Download iOS App



