राजधानी राजधानी में शनिवार सुबह से भारी बारिश जारी है। बेहिसाब बारिश से दिल्ली के लगभग सभी इलाके जलमग्न हो गए है। वहीं उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक पुरानी इमारत गिर गई है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने इसे खतरनाक ढांचा घोषित किया था।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “एनडीएमसी के नरेला जोन के बेगमपुरा इलाके में एक पुरानी इमारत ढह गई है। इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था क्योंकि इसे खतरनाक ढांचा घोषित किया गया था।
Delhi Rain : टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 46 वर्षों में इस मानसून सबसे अधिक बरसे बादल
हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है।’ घटना के विवरण का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली में आज सुबह से ही बारिश जारी है। इस वर्ष की तुलना में, दिल्ली में 2020 के मानसून सीजन में 576.5 मिमी और 2019 में 404.3 मिमी बारिश हुई थी।