असम में एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद से देश के कई राज्यों में भी इसे लागू करने की मांग हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिल्ली में एनआरसी (NRC) को लागू करवाने की बात कह चुके हैं। इस सब के बीच बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर निशाना साधा।
केजरीवाल ने कहा कि अगर NRC लागू हुई तो मनोज तिवारी को ही दिल्ली छोड़नी पड़ेगी। फिर केजरीवाल के इस बयान पर मनोज तिवारी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा केजरीवाल देश के लोगों को दिल्ली का नहीं समझते हैं।
तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं से CM योगी ने की मुलाकात, 6 हजार सालाना देने का किया ऐलान
मनोज तिवारी ने सीएम से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या बाहरी राज्यों के लोगों को दिल्ली छोड़ देना चाहिए? तिवारी ने कहा, ‘क्या वह यह कहना चाहते हैं कि पूर्वांचल के लोग घुसपैठिए हैं? क्या दूसरे राज्य के लोगों को सीएम विदेशी मानते हैं? मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
एक आईआरएस अफसर को कैसे नहीं पता कि एनआरसी क्या है?’ आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी से अवैध अप्रवासियों को भगान के लिए एनआरसी की मांग की हो।
उन्होंने इस साल मई में इसी तरह का बयान दिया था जब दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने उस वक्त कहा था कि संदिग्ध हत्यारा रोहिंग्या या फिर बांग्लादेशी हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



