पटना : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश ङ्क्षसह की अध्यक्षता में इंटक कार्यसमिति की 51वीं बैठक संपन्न हुआ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि इंटक कांगेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है। अनेक प्रकार की बाधाएं होने पर भी इंटक प्रतिनिधि हमेशा पार्टी एवं मजदूरों के लिए पूरे जोश और लगन के साथ खड़े रहते हैं। आज अगर इंटक एक मजबूत संगठन के रूप में स्थित है तो इसका श्रेय श्री सिंह को ही जाता है।
चन्द्र प्रकाश सिंह ने कार्यकत्र्ताओं को जनवरी में होने वाला राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी में जुटने का निर्देश देते हुए कहा कि 3 फरवरी को राहुल गांधी के आह्वान पर पटना के गांधी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महारैली को सफल बनायें।
कार्यसमिति में आगामी 20 जनवरी को होने वाली इंटक की राज्यस्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर डी. राम, एसएन मंडल, अशोक कुमार, पार्वती रमण चौधरी, लक्ष्मी प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, मदन प्रसाद, पल्लव भटटाचार्य, हिमांशु कुमार, रामकुमार झा, दशरथ राय, अनुग्रह नारायण शर्मा, प्रभात कुमार सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे।