देशभर में सोमवार को दिवाली की धूम मची थी।चारों तरफ दीयों की रोशनी दिखाई दी। कई धार्मिक स्थल भी दीयों से जगमगाते नजर आए। दिवाली के अवसर पर दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह भी रोशनी से जगमग दिखाई दिया।दरगाह को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।
दरगाह के गद्दीनशीं नाजिम ने कहा.....
आपको बता दे कि दिवाली के मौके पर धार्मिक सद्भाना का सबसे बड़ा उदाहरण दरगाह में आने वाले लोगों ने जलते दीयों का दीदार किया। दरगाह में त्योहार पर खूब भीड़ देखने को मिली।अलग-अलग जगहों से लोग वहां पहुंचे और सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीं नाजिम ने कहा कि हर साल कई हिंदू यहां पर आते है। लोग दिये जलाते है, और मिठाइयां भी बाटते है। कई लोग दिवाली पर यहां स्थानीय ईद-ए-चिराग भी कहते है। साथ ही लोग यहां से जलते हुए दिये मोमबत्ती अपने घर भी लेकर जाते है।
कई हिंदू हर साल दरगाह में जाकर दिवाली मनाते है
नाजिम निजामी का कहना है कि दरगाह पर दिवाली हमेशा से मनाई जाती है। यहां पर दिवाली मानाने का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना यह दरगाह। हालांकि, दरगाह खुद इसका आयोजन नहीं करता है। हिंदू लोग खुद ही अपनी मर्जी से यहांपर आते है और दिवाली मनाते है। इस काम में वहां के स्थानीय लोग भी उनकी मदद करते है। और साथ ही इस त्योहार में शामिल भी हो जाते है।यहां लोग इस पर्व को मनाते हुए भाईचारे का बड़ा नजीर पेश करते हैं। वो हजरत निजामुद्दीन से दुआ मांगते हैं और दरगाह के चारों तरफ दीये जलाते हैं।