दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि पिंक और मैजेंटा लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सेवा रविवार तड़के शुरू हो जाएगी ताकि यात्रियों को रक्षाबंधन के अवसर पर सुविधा हो। सामान्य दिनों में रविवार को फेज-3 गलियारे पर मेट्रो सेवा की शुरुआत सुबह आठ बजे होती है।
Service Update
To facilitate the passengers travelling on Rakshabandhan, the Delhi Metro on 22nd August 2021 (Sunday), will begin operations early on its Phase 3 corridors as follows. pic.twitter.com/BUh9TOKgCI
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) August 21, 2021
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ” रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं 22 अगस्त 2021 (रविवार) को पिंक लाइन पर सुबह साढ़े छह बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह छह बजे शुरू होंगी।” त्रिलोकपुरी के पास एक छोटे खंड के पूरा होने के बाद हाल ही में पिंक लाइन को दोनों छोर से पूरी तरह से जोड़ा गया था।
59 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर या पिंक लाइन, 38 स्टेशनों तक फैला है। वहीं, मैजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटेनिकल गार्डन को जोड़ती है।