विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली के पर्यटकों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली घूमने आने वाले सभी पर्यटकों के लिए हमने एक ऐप तैयार किया है, जिसके माध्यम से पर्यटक अपनी दिल्ली यात्रा को और भी बढ़िया तरीके से प्लान कर सकेंगे।
दिल्ली टूरीज्म नाम के इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर मैप नेविगेशन और पर्यटन स्थलों के वर्चुअल वीडियो टूर जैसी बहुत सारी सुविधाएं हैं। इससे खास कर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को काफी सुविधा होगी जिनके पास दिल्ली के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है। पर्यटन विभाग के अधिकारी के अनुसार मोबाइल ऐप में दिल्ली के पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी और इसके अलावा उसका एक संक्षिप्त इतिहास भी उपलब्ध होगा।
इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि टूरिज्म दिवस पर एप लांच किया गया है। दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर है। अगर इसे समझना है तो उसे एक बार दिल्ली आना होगा। ये एप आप को उसमें मदद करेगा। एप बेहद यूजर फ्रेंडली है। अगर आप एप खोलकर बैठे हैं तो 5 किलोमीटर के दायरे में क्या है, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।दिल्ली घूमने आने वाले सभी पर्यटकों के लिए हमने एक शानदार ऐप तैयार किया है, जिसके माध्यम से पर्यटक अपनी दिल्ली यात्रा को और भी बढ़िया तरीक़े से प्लान कर सकेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2021
इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर मैप नेविगेशन और पर्यटन स्थलों के वर्चुअल वीडियो टूर जैसी बहुत सारी सुविधाएं हैं। pic.twitter.com/kDAgAXJaiE
सीएम केजरीवाल ने बताया कि इसमें ऐतिहासिक स्थल, मॉल्स, एंटरटेनमेंट प्लेस, पब्लिक प्लेस हर एक की जानकारी मिलेगी। दिल्ली विश्व के चुनिंदा शहरों में शामिल हो गई है, जहां इस तरह का एप है। इससे टूरिज्म सेक्टर को फायदा होगा। इससे इस सेक्टर को हम कई गुना बढ़ा सकते हैं। ये बढ़ेगा तो सारे फील्ड को फायदा होता है। अगर टूरिज्म बढ़ेगा तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा। पहले सभी दिल्ली वाले इस एप को डाउनलोड करें।