लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

एक बार फिर NCR में बदला मौसम का मिजाज, बादल और रिमझिम बारिश से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।बता दें रविवार सुबह नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास की कुछ जगहों पर गरज के साथ रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।बता दें रविवार सुबह नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास की कुछ जगहों पर गरज के साथ रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अनुमान है कि शाम तक कुछ और स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है। दिल्ली में भी बादल छाए हुए हैं।   
सूत्रों के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों ने कल दिन में ही आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि एनसीआर का मौमस फिर बदल सकता है। इसके चलते रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
शहर में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इसने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रही।
एक्यूआई शाम सात बजे 124 दर्ज किया गया
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 124 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।