दिल्ली सरकार की ओर से क्लास 6 से 9 और 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू करने का ऐलान किया है। ऑनलाइन एडमिशन इसलिए फिर से शुरु किए गए है ताकि जो छात्र पहले की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएं है वह 3 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते है।

बिना योजना के प्रवेश – उन बच्चों के लिए हैं जो स्कूल नहीं जाते, ऐसे बच्चे जो कभी स्कूल नहीं गए या जो स्कूल जाना छोड़ चुके हैं। यह ऐसे छात्रों के लिए भी है जिनके अभिभावकों का तबादला अन्य राज्यों से दिल्ली में हुआ है तो वे भी इस प्रक्रिया के जरिये रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
आपको बता दें पहले चरण में छठीं से बारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 64,995 आवेदन प्राप्त हुए है – इनमें 64,450 छात्रों को स्कूल आवंटित किया जा चुका हैं। पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी होगी। इसके बाद दूसरे चरण में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रवेश, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक जारी रहेगी। कक्षा 9 और 11 और 26 अक्टूबर को कक्षा 6 से 8 के लिए 15 अक्टूबर तक पूरी की जाएग।

आखिर में जिन आवेदकों ने पहले चरण में आवेदन किया है और उन्हें स्कूल आवंटित किए गए हैं या जो पहले से पढ़ रहे हैं या जिन्होंने निदेशालय के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से पिछली कक्षा पास की है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



