लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सुशील मोदी समेत अन्य नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के असामयिक निधन पर दुख प्रकट किया

मंत्रालय की जिम्दारियों का निर्वाह भी किया था। उनके निधन से भाजपा ने एक योग नेता को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री 59 वर्षीय अनंत कुमार जी के असामयिक निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रभावी प्रशासक और कुशल संगठनकर्ता खो दिया है। विद्यार्थी परिषद और भाजपा में काम करते हुए उनसे मेरा संबंध 40 साल का था। उनका निधन मेरे लिए निजी क्छति है। वे कर्नाटक में पार्टी का पर्याय तो थे हीए उन्हें संगठन में ट्रबल शूटर माना जाता था। भाजपा के बिहार प्रभारी के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान किया। अनंत कुमार ने अटल जी की सरकार में भी मंत्री के रूप में अपनी योग्यता सिद्ध की थी। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस संताप से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि दी। दुख व्यक्त करते हुए श्री चौबे ने कहा कि वर्ष 1977 से ही विद्यार्थी परिषद में साथ मे काम करते हुए अनंत कुमार जी से संबंध था। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी और देश ने एक कुशल संगठनकर्ता, ऊर्जावान नेता और कार्यकर्ताओं का हितैषी नेतृत्व कर्ता खो दिया है। कर्नाटक सहित पूरे भारत में पार्टी के संगठन विस्तार में अनंत कुमार जी की भूमिका सदैव याद की जाएगी। ईश्वर से यही कामना है कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों, नजदीकी मित्रों, व्यक्तियों व रिश्तेदारों को इस महान दुख की घड़ी में दुख सहने की साहस प्रदान करें।

देश के ओजस्वी, ऊर्जावान संसदीय कार्य तथा केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन से पूरा देश मर्माहत है। श्री कुमार के निधन से देश ने एक मृृदुल स्वभाव के राजनेता को खो दिया है। बिहार के लिए श्री कुमार का निधन एक अपूर्णीय क्षति है। उनके प्रयासों से बरौनी स्थित उर्वरक इकाई का पुन:उद्धार संभव हो सका। उनके आकस्मिक निधन पर मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है और इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री यादव ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले अनंत कुमार जी कुशल संगठनकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

वरिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर बिहार भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। बिहार भाजपा के वरीय नेताओं राजेन्द्र सिंह, देवेश कुमार, मिथिलेश तिवारी, राजीव रंजन, नितीश मिश्रा, प्रमोद चन्द्रवंशी, राधामोहन शर्मा, विनय सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, सम्राट चौधरी, सुशील चौधरी तथा भीम सिंह आदि नेताओं ने अनंत कुमार जी के निधन से भारतीय राजनीति विशेषकर दक्षिण भारत की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो जाने की बात कही।

भगवान उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त उनके परिवारजनों तथा समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता अनंत कुमार के असामयिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती एवम विधायक, पूर्वमंत्री तेजप्रताप यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर कहा कि वे भाजपा के वरिष्ट एवम प्रभावशाली नेता थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्दारियों का निर्वाह भी किया था। उनके निधन से भाजपा ने एक योग नेता को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी के निधन पर दुख एवं गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्री सिंह ने अपने शोक सन्देश में कहा कि अनंत जी के देहावसान की सूचना काफी दुखद है। बीमारी की वजह से उनकी असमय हुई मृत्यु राजनीतिक क्षेत्र के लिये अपूरणीय क्षति है। यूएनओ को कन्नड़ भाषा में संबोधित करने वाले वे पहले नेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।