दिल्ली मेट्रो में हर तरह के यात्रियों के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं मुहैया करती है। वही मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलग से डिब्बे बनाए गए हैं, जिसमें पुरुष यात्री सफर नहीं कर सकते हैं, और अगर पुरुष यात्री महिला डिब्बे में सफर करते पाए गए तो उनका चालान काटा जाता है।
लेकिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए चालान आंकड़े आपको हैरान कर देंगे। क्योंकि यह चालान कुछ लोगो का नहीं बल्कि 9,000 से ज्यादा पुरुषो का है। मेट्रो के महिला डिब्बे में यात्रा करने पर दिल्ली पुलिस द्वारा 9,000 से अधिक पुरुषों का चालान काटा गया है।
पुलिस ने बताया कि ये चालान राष्ट्रीय राजधानी में 153 मेट्रो स्टेशनों पर काटे गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मैट्रो में रोज 27 लाख लोग सफर करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों मैट्रो किराये में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद रोज सवारी करने वालों कि संख्या में कमी देखी गई है।लेकिन अब भी तकरीबन 24 लाख लोग रोज दिल्ली मैट्रो का सफर करते हैं।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, महिला डिब्बों में यात्रा करने वाले 9003 लोगों का चालान काटा गया और दिल्ली मेट्रो में नशे की हालत में यात्रा करने पर 2,399 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया। मेट्रो पुलिस के लिए आठ नए पुलिस स्टेशन भी बनाए गए हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।