CAA हिंसा पर ओवैसी बोले- दिल्ली में स्थिति बदतर होती जा रही है

Summary :

ओवैसी ने कहा कि जी किशन रेड्डी को दिल्ली वापस जाना चाहिए, वह यहां हैदराबाद में क्यों हैं?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की और केन्द्र से स्थिति नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की अपील की।एआईएमआईएम नेता ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हालात बद्तर होते जा रहे हैं। इलाके में शांति वापस लाने का एक ही तरीका है कि वहां पीएम सेना की तैनाती करें।

एआईएमआईएम नेता ने ट्वीट कर कहा, “नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में स्थिति केवल बदतर होती जा रही है। अगर पीएमओ शांति को बहाल करना चाहते हैं तो यह आप पर निर्भर है। यहां पर सेना को तैनात कर देना चाहिए। पुलिस अपना कर्तव्य निभाने में नाकाम रही है और भीड़ के साथ मिलीभगत कर रही है। लोगों की जिंदगी बचाने का अब सिर्फ एक ही रास्ता है कि इलाके को आर्मी के हवाले कर दिया जाए।’

ओवैसी ने कहा कि जी किशन रेड्डी को दिल्ली वापस जाना चाहिए, वह यहां हैदराबाद में क्यों हैं? वह गृह राज्य मंत्री है। उन्हें दिल्ली जाकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए। उसे वहां आग बुझानी चाहिए। 7 लोग पहले ही मर चुके हैं।

Desk Team