दिल्ली में 22 जून तक तैयार होंगे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल

Summary :

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जल्द घोषणा के मकसद से हर सीट पर 22 जून तक तीन संभावित प्रत्याशियों के नामों वाले पैनल तैयार करने को कहा है।

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जल्द घोषणा के मकसद से हर सीट पर 22 जून तक तीन संभावित प्रत्याशियों के नामों वाले पैनल तैयार करने को कहा है। 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि सभी 70 सीटों पर तीन -तीन नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे और हर सीट के पैनल में कम से कम एक महिला का नाम शामिल होगा। 
डीपीसीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक शीला ने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन जल्दी किया जाए ताकि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रुपरेखा पूरी तरह तैयार कर सके। 
बैठक में शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ़ और राजेश लिलौठिया, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी एवं जितेंद्र कुमार कोचर तथा सभी जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मौजूद थे। 

Shera Rajput