दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पराली को सीएनजी में बदलना प्रौद्योगिकीय और व्यावसायिक रूप से संभव है। केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी विशेषज्ञों के साथ कई बैठकें हुई हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘पराली को प्रौद्योगिकीय और व्यावसायिक तौर पर सीएनजी में बदलना संभव है। इससे रोजगार, किसानों को अतिरिक्त आय व हमारी वार्षिक प्रदूषण की समस्या का समाधान होगा। लेकिन, इसके लिए सभी सरकारों के एकजुट होने और इस पर काम करने की जरूरत है।’
पराली जलाने को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का मुख्य कारण माना जा रहा है।
केजरीवाल सरकार पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश पर अपने राज्यों में पराली जलाने के मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगा रही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में वृद्धि होती है।


Download Android App
Download iOS App



