बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। उनकी सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। वहां पहुंचकर उन्होंने रिंग सेरेमनी की तस्वीर पोस्ट करते हुए कपल को उनके नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी है।
कोजरीवाल ने दी बधाई
केजरीवाल ने ट्वीट किया ईश्वर की बनाई आपकी यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा बनी रहे।सीएम ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह राघव चड्ढा को गले लगा रहे हैं।वहीं दूसरी फोटो में वह राघव और परिणीति दोनों के साथ पोज दे रहे हैं। सगाई समारोह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।
तमाम नेता हुए सगाई में शामिल
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य नेता दोनों की सगाई समारोह में शामिल हुए थे। इसके साथ ही पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान भी नई दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे थे। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी सज-धजकर सगाई में पहुंची थीं।