कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें खुद की सलाह मानते हुए विश्वविद्यालय छोड़ देना चाहिए। जेएनयू में हिंसा के बाद चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे कुमार ने मंगलवार को छात्रों से अपील की थी कि वह अतीत को पीछे छोड़ें और विश्वविद्यालय परिसर में लौटें।
दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर जावड़ेकर बोले- ये लोकतांत्रिक देश है, कोई कहीं भी जा सकता है
पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कुलपति चाहते हैं कि वे अतीत को पीछे छोड़ दें। उन्हें अपनी सलाह खुद मान लेनी चाहिए। उन्हें जेएनयू छोड़ देना चाहिए।’’ चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि जेएनयू में हमले के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



