लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में बेहद उत्साह : जाजू

दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा एवं पूर्वांचल मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली के सभी 14 जिलों में सदस्यता अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया।

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा एवं पूर्वांचल मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली के सभी 14 जिलों में सदस्यता अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया। लोगों को 28 स्थानों पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रमों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश के प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा अपने बूते पूर्ण बहुमत हासिल करके पुनः भाजपा की सरकार बनाई, लेकिन जिम्मेदारी हम पर पहले से और अधिक आ गई है। 
उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर दिल्ली के लोगों के उसी विश्वास को कायम रखते हुए विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना है। संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ ही हमें काफी अच्छा अनुभव दिल्ली के लोगों से मिला। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और भाजपा के लोकतांत्रिक ढांचे को देखकर लोगों का आकर्षण पार्टी की तरफ बढ़ा है, केवल हमें लोगों को इस अभियान के बारे में बताना है। प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया को पूरी कर कोई भी व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़कर देश की उन्नति में अपनी भागीदारी दे सकता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सभी जिला, मंडल के अतिरिक्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्प की ओर से पूरी दिल्ली में संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरमोत्कर्ष पर है। पार्टी से जुड़े सभी नेता व कार्यकर्ता पूरी लगन से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में इसलिये भी बेहद महत्वपूर्ण है कि कुछ माह बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 
कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुये यह निश्चित हो गया है कि केजरीवाल सरकार की विदाई तय है क्योंकि सदस्यता अभियान को हम विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल मानकर चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं। दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान से भाजपा परिवार के विस्तार के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बल मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।