दिल्ली में महिलाओं और विभिन्न समुदाय के लोगों ने नागरिकता संशोधित कानून के विरोध में शुक्रवार को मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन मार्च निकाला। कानून के विरोध में अपना असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने ‘हल्ला बोल’ और ‘आजादी’ के नारे लगाए।
मालवीय नगर से आईं पेशे से मजदूर शांति देवी ने कहा, ‘‘ऐसे कानून लाने के बजाय सरकार को गरीबी जैसे मुद्दों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम जैसे लोगों को ठीक से खाना मिले।’’ विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
कांग्रेस को बताना होगा कि वह कब तक सावरकर का अपमान करेगी : स्मृति ईरानी
शुक्रवार दोपहर फ्लाईओवर पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। टोल फ्री होने के बाद से अकसर इस फ्लाईओवर पर जाम लगता रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनों के चलते पिछले दिनों दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कालिंदी कुंज रोड बंद कर दिया था, जिसके चलते यह जाम लगा है।


Download Android App
Download iOS App



