जनता कर्फ्यू के बीच देश के दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहीन बाग धरनास्थल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में इस धरनास्थल पर शाहीन बाग की महिलाएं तीन महीने से अधिक समय से धरना दे रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे सुबह हुई। पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी करीब पांच-छह बोतलें मिली हैं।
जनता कर्फ्यू : CM योगी ने लोगों से घर में रहने की अपील की, राज्य में सड़कें दिखीं वीरान
उन्होंने कहा है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को केवल 4-5 महिलाएं ही बैठी हुई हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया है गेट नंबर 7 पर स्थित प्रोटेस्ट साइट पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर के पेट्रोल बम फेंका है।
प्रोटेस्ट साइट पर अभी भी कांच के टुकड़े पड़े हुए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि फायरिंग की आवाज़ सुनी गई, जब वे वहां आए देखा तो उन्होंने फायरिंग का धुआं देखा। दो लोग पल्सर बाइक से आए थे। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि जामिया प्रदर्शन स्थल पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।