दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कड़कड़डूमा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है।
दिल्ली भारत के भिन्न-भिन्न रंगों को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का ये चुनाव इसी गौरव को 21 वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है। ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21 वीं सदी के भारत और सदी में देश की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है।
महात्मा गांधी पर अनंत हेगड़े के बयान से भाजपा नाराज़, मांगनी पड़ सकती है माफी
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से बीजेपी की ताकत बढ़ाई और सातों सीटें बीजेपी की झोली में डालकर यह बता दिया था कि दिल्ली की जनता किस दिशा में सोच रही है। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है और अब उनका वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा।
उन्होंने रैली में मौजूद भीड़ की तरफ हाथ उठाते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरुरत नहीं, ये आज साफ-साफ नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए बीते कई दिनों से बीजेपी और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता, बीजेपी उम्मीदवार, कार्यकर्ता और यहां के जागरुक नागिरक, आपके बीच आ रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह पहली चुनाव रैली संबोधित कर रहे हैं और यहां जो दृश्य नजर आ रहा है उसे देखकर साफ नजर आ रहा है कि दिल्ली के लोगों के मन में क्या है। उन्होंने रैली में आए लोगों और मतदाताओं से कहा कि आठ फरवरी को पड़ने वाला आपका हर वोट केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इस दशक में देश की राजधानी के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए होगा।
अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने किया पलटवार, कही ये बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी जो अपने हर संकल्प को पूरा करती है, जो कहती है, वो करती है। बीजेपी जिसके लिए देश का हित, देश के लोगों का हित सबसे ऊपर है। बीजेपी नकारात्मकता में नहीं अपितु सकारात्मकता में भरोसा रखती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की 1731 अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोग जिसमें बड़ी संख्या पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों की है, उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता से केंद्र सरकार ने मुक्ति दिलाई है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सोचा नहीं था कि वो अपने जीवन में कभी अपने घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे, अब वह अपने इस सपने को सच होता हुए देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी ने संकल्प लिया है और अपने संकल्प पत्र में कहा है कि इन कालोनियों के तेज विकास के लिए विकास बोर्ड बनाया जाएगा। जहां झुग्गी, वहां पक्का घर भी बनेगा। झुग्गी में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



