उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मारे गए खुफिया विभाग (आईबी) के अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सलमान उर्फ नन्हे के तौर पर की गई है।
पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को सलमान को सुंदर नगरी से गिरफ्तार किया। फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आप पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी हिरासत में ले चुकी है। अंकित शर्मा की हत्या मामले की जांच में शाह आलम के शामिल होने की बात सामने आई थी।

जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए शाह आलम को गिरफ्तार किया था। अंकित शर्मा की दिल्ली हिंसा के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को चांदबाग में नाले से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित पर किसी नुकीले हथियार से वार किए गए थे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अंकित के शरीर पर चाकू से 400 वार किए जाने की बात कही है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में खुलासा किया था कि आईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या की जांच में जुटी एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसआईटी को वह वीडियो हाथ लग गया है, जिसमें अंकित शर्मा की हत्या के राज छुपे हैं।


Download Android App
Download iOS App



