पंजाब पुलिस ने ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा बताया है और दिल्ली पुलिस से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।
गृह मंत्रालय को दिल्ली पुलिस ने भेजा था पत्र
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि, पंजाब पुलिस के तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसे गृह मंत्रालय को भेजा गया था। उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय ने हमारे इस विचार से सहमति जताई है कि, दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा है कि, यदि पंजाब पुलिस के पास इस कोई खुफिया इनपुट है तो उसे तुरंत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा करें। हालांकि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

सीएम की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के पास है पर्याप्त सुरक्षाकर्मी : सूत्र
बता दें कि, सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के पास मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी है। यदि जरूरत पड़ी तो इनकी संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है। वहीं इस मामले में पंजाब के पुलिस महानिदेशक से भी सवाल पूछा गया था, हालांकि उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि, सीएम केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा था। हालांकि यह पत्र कब भेजा गया था उस बात की जानकारी भी नहीं दी गई।