दिल्ली पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए अभी तक दिल्ली सरकार की मंजूरी का इंतजार है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , ‘ हमने दिल्ली सरकार को रिमाइंडर भेजा है। कुमार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसीलिए दिल्ली सरकार से मंजूरी लेने की जरूरत है। ‘
मालूम हो कि साल 2016 में एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटा दिया था।
इसके बाद कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली सरकार से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है।