भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, आया अज्ञात नंबर से कॉल

Summary :

प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर कहा बुधवार कि सुबह उन्हें किसी अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा अनेक विवादित बयान पर अब प्रवेश वर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी जानी लगी है, ऐसा उन्होंने दावा किया है। प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर कहा बुधवार कि सुबह उन्हें किसी अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया है।


उन्होंने सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आए फोन कॉल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। बता दें कि प्रवेश वर्मा ने नागरिकता कानून  के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी की थी।

Desk Team