राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फ्लैग ऑफ के बाद महिला बाइक रैली को दी शुभकामनाएं - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फ्लैग ऑफ के बाद महिला बाइक रैली को दी शुभकामनाएं

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ए ब्लॉक से ऑल इंडिया महिला बाइक रैली का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के बाद डिजिटली इसे फ्लैग ऑफ किया है।

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ए ब्लॉक से ऑल इंडिया महिला बाइक रैली का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के बाद डिजिटली इसे फ्लैग ऑफ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला बाइक रैली पर शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना भी मौजूद थे। गौरतलब है कि निर्भया कांड के बाद वर्ष 2013 में ‘दिल्ली मेरी भी है’ के नारे के साथ महिला बाइक रैली की शुरूआत हुई थी। 
1678608375 n m,im
 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
सुरक्षित शहर के अपने हक के दावे के साथ इस रैली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली की महिला बाइक रैली का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज है। कोविड काल की वजह से 2 साल से इस रैली का आयोजन नहीं हो पाया था। महिलाओं को इस रैली का बेसब्री से इंतजार था और आज दिल्ली में महिला बाइक रैली आयोजित हुई।
हर क्षेत्र में महिलाएं ले रही है बढ़ चढ़कर भाग
दिल्ली के उपराज्यपाल भी इस मौके पर विशेष अतिथि रहे और फिल्म कलाकार सान्या मल्होत्रा महिला बाइकर्स का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। जीवन के कई क्षेत्रों में मिसाल बनी महिलाओं का सम्मान भी इस मौके पर किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, मैं बाइक रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं के जज्बे की सराहना करती हूं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी महिला बाइक रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। और महिलाओं के इस जज्बे की सराहना की।
1678608565 juykmum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।