कृषि बिल के विरोध की आड़ में इंडिया गेट के पास उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लन को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कृषि बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन और संसद से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढिल्लों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।
हनी ट्रैप में फंस गए डीआरडीओ के वैज्ञानिक, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को मामले में पंजाब युवा कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था और दो वाहनों को भी जब्त किया था। पुलिस ने बताया था कि करीब 20 लोगों ने एक ट्रक पर ट्रैक्टर को राजपथ, मान सिंह चौराहे पर ले गए और उसे ट्रक से उतार कर उसमें आग लगा दी।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह सात बजकर 42 मिनट पर घटना की जानकारी मिली और दमकल की दो गाड़ियों को तुरन्त मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की कार के साथ लुटियन्स दिल्ली में प्रवेश किया था।