BREAKING NEWS

नीतू और स्वीटी बनी विश्व चैम्पियन , PM मोदी ने दी बधाई ◾केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

राष्ट्रपति चुनाव : दिल्ली विधानसभा परिसर में केजरीवाल, सिसोदिया ने किया मतदान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान किया। आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला किया है। दिल्ली विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को सुबह राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शिव चरण गोयल, भावना गौड़ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मोहन सिंह बिष्ट शुरुआती मतदाताओं में से हैं।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि राष्ट्रपति का पद शीर्ष संवैधानिक पद है, जिसके लिए नियत प्रक्रिया तथा नियमों के अनुसार मतदान होता है। गोयल ने कहा कि दिल्ली के एक विधायक के मत का मूल्य 58 है, जो 51 वर्ष पहले 1971 में हुई जनगणना पर आधारित है और यह ‘‘चिंता’’ का विषय है। गोयल ने मतदान करने के बाद कहा, ‘‘ इसे कम से कम 2011 की जनगणना के तहत अद्यतन किया जाना चाहिए।’’

सदन में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित भाजपा के कई विधायकों ने भी मतदान किया। बिधूड़ी ने कहा कि लोगों में इस बात को लेकर बहुत उत्साह है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में ‘आप’ के 62 और बाकी भाजपा के विधायक हैं। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।मतगणना राष्ट्रीय राजधानी में 21 जुलाई को की जाएगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।