दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सीएए को लेकर हो रही हिंसा पर प्रियंका गांधी ने बुधवार दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार कि हिंसा न करे, सावधानी बरतें और शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि हमने उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि हिंसा फैलने पर वे शांति बनाए रखें।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



