प्रियंका गांधी ने की CAA विरोधी प्रदर्शन रोकने पर केंद्र सरकार की निंदा

Summary :

प्रियंका ने कहा, हर जगह धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। 
उन्होंने कहा, हर जगह धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।’ 


इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मगर इतना जान लीजिए कि आवाज को जितना दबाएंगे, उतनी तेज आवाज उठेगी।’ इससे पहले प्रियंका गांधी ने राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खान के शहादत दिवस पर ट्वीट किया था। ये दोनों स्वतंत्रता सेनानी 1927 में एक ही दिन ब्रिटिश शासन का विरोध करते हुए फांसी पर चढ़ गए थे। 

सीएए के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1955 के नागरिकता अधिनियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस पर सरकार ने एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है। 

Desk Team