पश्चिमी दिल्ली : बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी पुलिस ने व्यक्ति की हत्या के प्रयास की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरव व अमित पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा व एक बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गत 14 अक्टूबर की सुबह मंगोलपुरी में एक दुकानदार को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुरी एसीपी आलाप पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। घायल व्यक्ति की पहचान सत्यनारायण (34) के रूप में हुई है। सत्यनारायण ने गोली चलाने का आरोप-पड़ोस के एक नबालिग लड़के के ऊपर लगाया।
पुलिस ने एक घंटे में उक्त लड़के को पकड़ा। पूछताछ में लड़के ने गोली चलाने की बात से इंकार किया। वहीं सत्यनारायण ने लड़के पर आरोप लगाया कि घटना के 10 दिन पहले उक्त लड़के का पीड़ित के बेटे से झगड़ा हुआ था। जिसे आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया था। उसी रंजिश में लड़के ने गोली मारी है।
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
– के के शर्मा