नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में पिछले 2 महीनों से लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने शनिवार को कहा कि वे सीएए को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिये तैयार हैं लेकिन बातचीत के लिये बुलाना सरकार का दायित्व है।
अमित शाह के आवास तक रविवार को मार्च का आह्वान करने वाले सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस से बातचीत करने के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।नयी दिल्ली जिला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिखे पत्र में कहा कि मार्च दो और जिलों से होकर गुजरेगा और आगे के उचित कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को अनुरोध भेज दिया गया है।
PM मोदी के काफिले को सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा
पुलिस ने कहा कि उन्होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल की जानकारियां देने के लिए कहा था। पुलिस को लिखित में दिए जवाब में उन्होंने कहा कि 4,000 से 5,000 प्रदर्शनकारी शाह के आवास की ओर मार्च करेंगे। अमित शाह से बातचीत के लिए उनके आवास की ओर मार्च के मुद्दे को लेकर शाहीन बाग में सैकड़ों महिलाओं के एकत्र होने के बीच कड़ी सुरक्षा की गई।
प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए। वहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा है कि वे शांति के साथ जुलूस निकालेंगी।


Download Android App
Download iOS App



