पटना : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक पुनपुन धर्मशाला पुनपुन पटना में की गई। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शारदा राठौर ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा के अलावा मुख्य रूप से चुनावी घोषणापत्र में किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए खासकर महिलाओं के मुद्दे पर घोषणापत्र में क्या शामिल की जानी चाहिए इस पर विचार किया गया। ज्ञात हो कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि घोषणा पत्र में जनता के मुद्दों को जनता से पूछ कर शामिल किया जाएगा। इसी कड़ी में आज महिला कांग्रेस ने इस घोषणापत्र 2019 कार्यक्रम के तहत महिलाओं से उनकी समस्याओं और जरूरतों पर विमर्श करते हुए जानने का प्रयास किया कि बास्तव में आज महिलाओं की क्या समस्याएं हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने इस संदर्भ में बहुत सारी अपनी समस्याएं रखी जिसमें महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी ,महिला आरक्षण बिल, महिला सुरक्षा का मामला खास तौर पर उभर कर सामने आई। श्रीमती भूषण ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि हमारी प्रभारी के माध्यम से आपकी बात राहुल गांधी जी तक पहुंचाई जाएगी और इसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। शरद राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी जी की सोच आम जन की सोच है। वो आपके बातों को सरकार के क्रियाकलाप का हिस्सा बनाना चाहते हैं आपने जो मुद्दे उठाए हैं उसे सीधा राहुल गांधी जी तक पहुंचाकर आपकी जरूरतों को घोषणापत्र में प्रमुखता से रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान शारदा राठौर ,अमिता भूषण के अलाबा शरबत जहां फातिमा, संगीत सिंह, नीतू सिन्हा, प्रतिमा सिंह, रीता सिंह,अनोखा देवी, मोनी पासवान, अनिता कुमारी,सुनीता साक्षी शीला कुशवाहा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त की।