नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले को कायराना करार दिया और कहा कि केन्द्र सरकार घटना में शामिल आतंकवादियों को ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मैं अपना गुस्सा और आंसू कैसे रोकूं? मैं शहीदों को अपना हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं।’’
उन्होंने कहा कि ‘‘कायराना हमले को बहुत दुखदायी’’ मानते हुये उनकी पार्टी बहादुर जवानों के परिवार के सदस्यों के साथ पूरी सहानुभूति रखती है। तिवारी ने कहा, ‘‘मेरा पूर्ण विश्वास है कि हमारी सरकार इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देगी और उनका सफाया करेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



