दिल्ली में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के आवास के बाहर लड़ाकू विमान राफेल जेट की प्रतिकृति लगाई गई है। चुनाव चुनाव अभियान में राफेल मुद्दा का मुद्दा बहुत गर्माया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमले किए।
उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी की मदद करने का भी आरोप लगाया था। बीएस धनोआ का आवास दिल्ली में 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय के साथ में ही है। गौरतलब है की कुछ दिन पहले बी एस धनोआ की अगुवाई में वायुसेना ने मिग-21 लड़ाकू विमान के स्क्वाड्रन के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।
उन्होंने उस दौरान कहा था कि हम राफेल लड़ाकू विमान का इंतजार कर रहे हैं। उनके इस बयान की हर तरफ चर्चा हो रही थी। जानकारी के लिए बता दें की इस साल सितंबर में राफेल विमान की खेप भारत आने वाली है, सरकार के राफेल की प्रतिकृति लगाने से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वह राफेल के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है।