झारखंड के मुख्मंत्री रघुवर दास ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।श्री दास ने यहां उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तिवारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को इस दुख की घड़ में शक्ति प्रदान करे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ नारायण दत्त तिवारी का आज नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। श्री तिवारी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और वह यहां के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और एक पुत्र रोहित शेखर हैं।