लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रेहड़ी-पटरी वालों को तंग नहीं करेगी एमसीडी : अवतार सिंह

निगम की शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें कागजों में नहीं बल्कि हकीकत में बदलकर दिखाया जाएगा। यह कहना महापौर अवतार सिंह का।

नई दिल्ली : साल 2019-20 के दौरान नॉर्थ एमसीडी स्वच्छता, पर्यावरण और शिक्षा पर फोकस करेगी। इस साल स्वच्छता पर पहले से भी ज्यादा जोर दिया जाएगा। दिल्ली में बिगड़ती आबोहवा को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। साथ ही निगम की शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें कागजों में नहीं बल्कि हकीकत में बदलकर दिखाया जाएगा। यह कहना है कि नॉर्थ एमसीडी के नवनिर्वाचित महापौर अवतार सिंह का।

अवतार सिंह ने कहा कि हम लोग मिलकर निगम की आर्थिक तंगी को दूर करने और राजस्व के नए साधन जुटाने के लिए भी काम करेंगे। सोमवार को सिंह ने नॉर्थ एमसीडी महापौर पद के लिए निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा पार्षद योगेश वर्मा भी उप-महापौर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि वह महापौर का सहयोग करेंगे और टीम भावना से सभी के साथ मिलकर निगम के हित में काम करेंगे।

कांग्रेस पार्षद ने वापस लिया नामांकन
दरअसल, स्टैंडिंग कमेटी की खाली हुई तीन सीटों के लिए चार पार्षदों ने नामांकन किया था। भाजपा की ओर से आदेश गुप्ता और जय प्रकाश, आम आदमी पार्टी की ओर से रविन्दर भारद्वाज और कांग्रेस की ओर से प्रेरणा सिंह ने नामांकन किया था, लेकिन कांग्रेस पार्षद ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। लिहाजा भाजपा के आदेश गुप्ता और जय प्रकाश व आप रविन्दर भारद्वाज भी निर्विरोध चुने गए।

सिविल लाइंस जोन से महापौर
अवतार सिंह सिविल लाइन जोन से पार्षद हैं। अभी तक महापौर करोल बाग जोन से ही बनाए जा रहे थे। इसे लेकर पार्षदों में खासा रोष था कि आखिर क्यों करोलबाग जोन के पार्षदों को ही विशेष तरजीह जाती रही है। सिंह से पहले रिजर्व कैटेगरी से राजेश कुमार लावरिया और रमेश कुमार का नाम रेस में था, लेकिन दोनों ही पार्षद करोल बाग जोन से थे। लिहाजा सिविल लाइन जोन से अवतार सिंह को महापौर बनने का मौका मिला है।

रेहड़ी-पटरी वालों की होगी बल्ले-बल्ले… सिंह ने कहा कि वह खुद भी कश्मीरी गेट इलाके में चाय बेचते थे। इसलिए रेहड़ी-पटरी वालों अब तरजीह दी जाएगी। उन्हें एमसीडी की ओर से बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। साथ ही यह प्रयास भी किया जाएगा कि उन्हें तहबाजारी कैसे उपलब्ध कराई जाए। सिंह ने बताया कि निगम की बहुत सी बिल्डिंगें हैं, जहां पर सोलर प्लांट लगाया जा सकता है।

हाउस टैक्स में भी बढ़ोत्तरी के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए डीबीसी कर्मचारियों या इसी तर्ज पर दूसरे कर्मचारियों को लोगों के घर भेजा जाएगा। इस तरह के प्रयासों से राजस्व एकत्र किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से निगम का राजस्व बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।