कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धन शोधन के एक मामले में लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के कारण बुधवार को मध्य दिल्ली के कई मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट कर उन मार्गों की जानकारी दी जिन पर यात्रा करने से बचा जाए और कहा कि एहतियाती उपाय के तौर पर आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कृपया 15 जून 2022 को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर यात्रा करने से बचें। विशेष बंदोबस्त के कारण इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
On 15.6.22, kindly avoid Motilal Nehru Marg, Akbar Road, Janpath & Man Singh Road between 0700 hrs & 1200 hrs. Due to special arrangements traffic movement will not be possible on these roads
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 14, 2022
एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, ‘‘कृपया सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजिस जंक्शन, क्यू-प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से भी यात्रा करने से बचें। विशेष व्यवस्था के कारण यहां यातायात की भारी आवाजाही रहेगी।’’
On 15.6.22, pls avoid Gol Methi junction, Tughlak Road Junction, Claridges Junction, Q-point Junction, Sunehri Masjid Junction, Maulana Azad Road Junction & Man Singh Road Junction between 0700 hrs & 1200 hrs. Due to spl arrangements there will be heavy traffic movement here.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 14, 2022
विभाग ने लोगों को अपराह्न दो बजकर 15 मिनट से दो बजकर 45 मिनट के बीच यातायात की विशेष व्यवस्था के कारण धौला कुआं फ्लाईओवर तथा गुरुग्राम के बीच एसपी मार्ग पर यात्रा करने से बचने के लिए कहा है।
एक अन्य ट्वीट में उसने कहा कि यातायात की विशेष व्यवस्था से गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे नयी दिल्ली में बसों के आने पर रोक रहेगी।