कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन यहां स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेक कर अपने दौरे की शुरुआत की। राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे स्थानीय गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पहुंचे। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने यहां मत्था टेका।
इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ मौजूद थे। राहुल गांधी आज श्योपुर, सबलगढ़ और जौरा में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। आज ही वे जौरा से मुरैना के बीच रोड शो करने के बाद ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
जीडी अग्रवाल की लड़ाई को हम आगे ले जाएंगे : राहुल गांधी
बीते कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन के लिए पहुंचे। राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास की शुरुआत पीतांबरा पीठ में दर्शन के साथ की। वे करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रुके। कल भी अपनी सभाओं में राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जम कर हमला बोला था।