आम आदम पार्टी के विधायक जल्द ही दिल्ली मंत्रिमंडल में मंत्री पद का भार संभाल सकते है। अभी इस समय राज कुमार पटेल नगर से विधायक है । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की तरफ से किए गए इस सिफारिश पत्र को पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी को गृह मंत्रालय की ओर से साझा किया गया है।
गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
गृह मंत्रालय(Home Ministry) ने मंगलवार को जारी गजट नोटिफिकेशन में उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि राष्ट्रपति(President) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली(Delhi) के मुख्यमंत्री(Chief Minister) की सलाह पर राज कुमार आनंद को भारत की राजधानी में एक मंत्री के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। हालांकि, वह जिस अपने मंत्री पद को लेकर जिस समय शपद लेंगे वह उसी समये से पूर्ण रूप से मंत्री माने जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली मंत्रिमंडल से राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वह धर्म परिवर्तन कार्यक्रमों को लेकर काफी सूर्खियों में चल रहे थे। जिसके बाद पटेल नगर से विधायक राज कुमार आनंद को यह महत्वपूर्ण पदभार दिया जाएगा।