नई दिल्ली: नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन रात नौ बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की सलाह के बाद 31 दिसंबर को शाम 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, 9 बजे के बाद भी यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में जाने के लिए कनॉट प्लेस के एफ और बी ब्लॉक के गेट खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस स्टेशन पर यात्रियों को इंटर चेंज की सुविधा मिलेगी। वहीं दिल्ली मेट्रो संग्रहालय के नौवीं सालगिरह के अवसर पर शुक्रवार को म्यूजियम फॉर चिल्ड्रन पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत संग्रहालय शहर के बच्चों को जिम्मेदार मेट्रो यात्रियों के लिए जागरूक करेगा। इसमें कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को म्यूजियम फॉर चिल्ड्रन पुस्तिका का अनावरण भी किया गया और इसी विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएमआरसी की पहली महिला वीरबाला ने किया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।