आतंकवादियों, उनके वैचारिक तथा वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने को बेहद आवश्यक बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षेस शिखर सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा कायम करने के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना और हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त रुख अपनाने की खातिर भारत एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद कायम कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक देश को छोड़कर, जो कि वास्तव में पाकिस्तान है, क्षेत्र के देशों में दखल नहीं देने की नीति को अपनाया गया है।
पाक के लाहौर में मारा गया खालिस्तानी नेता ‘हैप्पी PhD’, RSS नेताओं की हत्या का था आरोपी
उन्होंने पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए कहा कि एक देश के बर्ताव के कारण दक्षेस की पूरी क्षमता का दोहन नहीं हो पा रहा।


Download Android App
Download iOS App



