दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आप की निर्णायक बढ़त के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देने के साथ ही उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर दिल्ली के विकास पर ध्यान केन्द्रित करने की नसीहत भी दी ।
आठवले ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘शुरुआती रुझान में 57 सीटों पर आप ने बढ़त बना ली है। इससे साफ है कि दिल्ली वालों ने देश में मोदी को और दिल्ली में केजरीवाल को पसंद किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लगातार दूसरी बार आप के शानदार प्रदर्शन के लिये मैं केजरीवाल को बधाई देता हूं। साथ ही उम्मीद करता हूं कि केजरीवाल अब प्रधानमंत्री मोदी के प्रति टकरावपूर्ण रवैया अपनाने के बजाए उनके साथ मिलकर काम करेंगे जिससे दिल्ली का विकास हो।’’
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान हुआ था। मंगलवार को हो रही मतगणना में शुरुआती रुझानों के आधार पर आप 57 और भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



