आप के साथ गठबंधन को तैयार, लेकिन केजरीवाल ने लिया यूटर्न : राहुल

Summary :

आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब भाजपा का सूपड़ा साफ होना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने फिर से यूटर्न ले लिया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब भाजपा का सूपड़ा साफ होना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है।”

उन्होंने यह भी दावा किया, ”परन्तु केजरीवाल जी ने एक और यूटर्न ले लिया है।” गांधी ने कहा, ”हमारे दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं, लेकिन समय बीता जा रहा है।’ कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान उस पृष्टभूमि में आया है जब आप के नेता गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Desk Team