पटना : विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सभी राजनीतिक दलों की भी जिम्मेवारी गुजरात में शांति व्यवस्था कायम करने की है, यही सार्वजनिक जीवन की नैतिकता है। परन्तु कांग्रेस की परेशानी है। बिहार में जिस पार्टी के अध्यक्ष सजायाफ्ता हो, पार्टी का एमएलए दुष्कर्म का आरोपी हो उससे गठबंधन करना पड़ रहा है तो एमएलए अल्पेश पर करवाई की आशा नहीं है।
उन्होंने कहा कि गुजरात मामले को लेकर कानून तो अपना काम करेगी, परन्तु राजनीतिक दल की नैतिकता क्या है? एमएलए अल्पेश का वायरल हो रहा वीडियो ही क्या कांग्रेस की नैतिकता है? आखिर नफरत फैलाने की जरूरत क्या आन पड़ी?
ठाकोर सेना, कांग्रेस के अल्पेश को आखिर उत्तर भारतीय से दुश्मनी क्यों? बउआ, सार्वजनिक जीवन मे पारदर्शिता जरूरी है। हक मारने में तो अच्छा लग रहा था अब जब भाई नाराजगी जताते अपना हक मांग रहे तो मनमुटाव। आखिर दोनों भाई इस राज्य के मंत्री रह चुके है विपक्ष के नेता हैं।