नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर हैं। चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में उन्होंने दावा किया कि उनके पास करीब 21 लाख की अचल संपत्ति हैं जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
अपने हलफनामे में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 25.74 लाख रुपये है। इसमें चल 4,74,888 और अचल संपत्ति 21 लाख रुपये है। वहीं पत्नी के पास 67.66 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें चल 2,66,010 और अचल संपत्ति 65 लाख रुपये है। उपमुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के नाम कोई मोटर गाड़ी नहीं है।
पत्नी पर करीब 50 ग्राम सोना है जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये के आसपास है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट में मनीष सिसोदिया की कुल संपत्ति 16.92 लाख रुपये थी। जबकि उनकी पत्नी के नाम 23.95 लाख रुपये थी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर लगे पांच मुकदमे में से दो पर राहत मिली है। फिलहाल उनके खिलाफ तीन मुकदमंे चल रहे हैं।