लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लॉकडाउन के बावजूद पिता ऋषि कपूर के निधन पर मुंबई जायेंगी रिद्धिमा कपूर, मिला मूवमेंट पास

लॉक डाउन के चलते फैंस ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे पर दिल्ली पुलिस ने दिवंगत अभिनेता की बेटी रिद्धिमा कपूर को मूवमेंट पास जारी किया है ताकि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में मुम्बई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अभिनेता 2018 से ल्यूकेमिया ( ब्लड कैंसर) से जंग लड़ रहे थे।  बॉलीवुड जगत नामचीन कलाकार इरफान खान के अवसान से उबर भी नहीं पाया था कि दूसरे ही दिन गुरुवार को एक और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से चारो ओर शोक की लहर फैल गयी। लॉक डाउन के चलते फैंस ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे पर दिल्ली पुलिस ने दिवंगत अभिनेता की बेटी रिद्धिमा कपूर को मूवमेंट पास जारी किया है ताकि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। 
1588237716 ezgif.com webp to jpg (8)
लॉकडाउन के चलते किसी को ट्रांसपोर्ट सेवाएं बंद है पर दिल्ली पुलिस ने इस संकट की घड़ी में ऋषि कपूर की बेटी को मुम्बई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है। अब ये रिद्धिमा और उनके परिवार पर निर्भर करता है कि वो सड़क मार्ग से मुंबई जाती है या फिर उन्हें कोई चार्टेड प्लेन मिलता है। दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर के परिवार के लिए  5 लोगों का मूवमेंट पास जारी किया है ताकि उन्हें कोई दिक्कत न आये। 
1588237734 ezgif.com webp to jpg (4)
बता दें, ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बुधवार को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांसे ली। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। 
1588237753 ezgif.com webp to jpg (5)
कपूर परिवार ने यहां एक आधिकारिक बयान जारी कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी और प्रशंसकों से अपने प्रिय कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए लॉकडाउन न तोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद अस्पताल में आज सुबह 08:45 बजे निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर ने) अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया। ’’ 
1588237801 ezgif.com webp to jpg (6)
ऋषि कपूर को अंतिम सम्मान देने के लिए उनके प्रशंसकों से लॉकडाउन के नियमों को नहीं तोड़ने का आग्रह करते हुए कपूर परिवार ने कहा, ‘‘ वह दुनिया भर के अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे। उन्हें एक मुस्कान के साथ याद किया जाना चाहिए ना कि आंसुओं के साथ। दुख की इस घड़ी में हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और कठिन दौर से गुजर रही है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया वे उन कानूनों का सम्मान करें, जो अभी लागू हैं।’’ 
1588237864 ezgif.com webp to jpg (9)
इस बीच ऋषि कपूर के निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड समेत देश भर में शोक की लहर फैल गयी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक तथा फिल्मी हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर गहन संवदेना जतायी। मी सदमे में है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा राजनीति और खेल जगत की हस्तियों ने भी ऋषि कपूर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। 
1588237878 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।