दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए हैं जहां मेलानिया ट्रम्प का दौरा होगा। इस बारे में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महत्वपूर्ण अवसरों पर क्षुद्र राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देती कि किसको आमंत्रित करें और किसे नहीं ,इसलिए हम इस तरह के ‘तू- तू, मैं- मैं ‘ में नहीं आना चाहते हैं। बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए हैं जहां मेलानिया ट्रंप का आना है। वहीं दिल्ली सरकार के सूत्रों का दावा है कि दोनों को कार्यक्रम में भाग लेना था चूंकि स्कूल दिल्ली सरकार के अधीन आता है।
आगामी बिहार चुनाव में NDA की सरकार बने इसके लिए लगानी है पूरी ताकत : जे पी नड्डा
इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिंह्न बढ़े हैं। ऐसे में नाखुश होकर सवाल जवाब करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। आज व्हाइट हाउस के किसी भी निर्णय में भारत फ्रंट या सेंटर में रहा है। ये हमारे लिए गर्व का विषय है।


Download Android App
Download iOS App



