देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) की विकरालता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। वैश्विक महामारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बुधवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए। एक दिन पहले ही उनको तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अब मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र जैन की तबीयत और बिगड़ गई है।
सूत्रों के अनुसार उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री में ऑक्सीजन के स्तर में कमी होने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है । कोविड-19 अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन का निमोनिया बढ़ने की भी खबर है ।
गौरतलब है कि मंत्री को मंगलवार तड़के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में भर्ती किया गया था और सुबह में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गयी, लेकिन इसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। पहली जांच के 24 घंटे बाद आज फिर से जांच की गयी । दोबारा जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए । हालांकि उस समय आरजीएसएसएच के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ है लेकिन उनको एक बार फिर ऑक्सजीन सपोर्ट पर रखा गया है।
शरजील इमाम की याचिका पर SC ने कहा- राज्यों का जवाब देखे बिना नहीं दिया जा सकता अंतरिम आदेश
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 2877 नए मामले सामने आए हैं। यह अभी तक दिल्ली में 1 दिन में सामने आई कोरोना मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ कोरोना वायरस के कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 49,979 हो गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से दिल्ली में 65 व्यक्तियों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के कारण अब तक 1969 लोग दम तोड़ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



