राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के सोमवार सुबह तक 1154 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, वहीं अब तक मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। दिल्ली में सोमवार को 43 स्थानों को ‘नियंत्रण क्षेत्र’ (Containment Zone) घोषित गया है। यदि किसी क्षेत्र में 3 या उससे अधिक कोरोना के पॉजिटिव मामले आते है तो उसे हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, दिल्ली में आज 43 रोकथाम क्षेत्र हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में 3 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आते है तो हम उन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर रहे हैं। कल दिलशाद गार्डन से अचानक 180 नमूने एकत्र किए गए है। अब इन रैपिड टेस्टिंग किट का इंतजार है।

दिल्ली में चांदनी महल, जाकिर नगर की गली नंबर-8 , बंगाली मार्केट, बाबर रोड, चौधरी शोरा मोहल्ला और गादी झाडिया माडिया समेत 43 इलाकों को सोमवार को नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया है। जाकिर नगर के बाकी हिस्सों को ‘बफर जोन’ घोषित कर दिया गया है।

इन इलाकों में डॉक्टर, एनडीएमसी स्वच्छता कार्यकर्ता, आवश्यक वस्तुओं को वितरित करने वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली सरकार द्वारा नियंत्रण क्षेत्र घोषित किए गए नबी करीम क्षेत्र में नगर निगम के कर्मियों द्वारा सैनिटाइजेशन की प्रकिया शुरू कर दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



